फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जुटा प्रशासनिक अमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। सोमवार को भी डीसी ने अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री आठ व नौ नवंबर को जगाधरी व साढौरा विधानसभा के छह गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। आठ नवंबर को मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम सुबह सवा नौ बजे हथनीकुंड बैराज पर वाटर स्पोर्ट्स व पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे प्रतापनगर आईटीआई में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे छछरौली के राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लोगों की शिकायतें सुनेंगे। जबकि शाम पांच बजे जनसंवाद कार्यक्रम जगाधरी के राजकीय आदर्श संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि नौ नवंबर को मुख्यमंत्री का पहला जनसंवाद कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे पाबनी कलां में किसान ताज पैलस के पास होगा। दूसरा कार्यक्रम दोपहर 12 बजे बिलासपुर राजकीय आदर्श संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में होगा। दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर साढौरा के राजकीय आदर्श संस्कृति सीनियर सेंकेंडरी स्कूल में होगा। डीसी ने बताया कि सोमवार को अधिकारियों की टीम के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी गंगाराम पुनिया, डीएसपी प्रमोद कुमार, बीडीपीओ प्रतापनगर सचेत मित्तल, सिंचाई विभाग एक्सईएन विजय गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें