फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: परिवार सोता रहा और हो गई चोरी

Tue, 07 Nov 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
लवाना गांव में परिवार सोता रहा और चोर जेवर नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लवाना गांव के सोहन लाल उर्फ रवि कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करता है। चार नवंबर को रात को घर लेट पहुंचा। घर पर परिवार के सदस्य सो रहे थे। अगले दिन जब सुबह उठा तो कमरे के अंदर रखी लोहे की अलमारी को खोला तो चार तोले का सोने के गले का हार गायब था।
विज्ञापन

साथ लगते छोटे भाई अरुण कुमार के कमरे में रखी अलमारी से सोने कि दो अंगूठियां और 700 रुपये नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने थाना छप्पर पुलिस में इसकी शिकायत दी। चोरी का शक दिनेश उर्फ रोली पर जताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें