फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती भूमि से अवैध कब्जे हटाए प्रशासन

Wed, 22 Jan 2014 12:19 AM IST
सीवन
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन ब्लाक सरपंच एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को खंड कार्यालय के राजीव गांधी सेवा केंद्र में हुई। अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान गांव कांगथली के सरपंच मुलखराज ने की। एसोसिएशन के प्रधान महासचिव डोहर सरपंच मक्खन सिंह ने प्रस्ताव रखा कि गांव डोहर में पंचायती भूमि से नाजायज कब्जा छुड़वाने के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सीवन की मार्फत डीसी कैथल को कार्रवाई भेजी गई और उसके जवाब में उपायुक्त ने 28 अक्तूबर को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को कार्रवाई करने को कहा लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इस भूमि को खाली करवाया जाए अन्यथा एसोसिएशन की ओर से ब्लाक सीवन के प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


सीवन व अन्य कई गांवों के सरपंचों ने मांग रखी कि कैथल वाया सीवन, मलिकपुर, डोहर, दयोरा, क्योड़क, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार व कैथल से सीवन पिहोवा-अंबाला तक बस सेवा चालू की जाए ताकि जनता की परेशानी को कम किया जा सके। गांव खानपुर के सरपंच ज्ञान चंद सैनी ने कहा कि गांव के एक व्यक्ति ने गांव में एक गली को उखाड़ दिया था और सरपंच ने बीडीपीओ के माध्यम से दरखास्त थाना सीवन में दी थी परंतु उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर सरपंच ने कार्रवाई करवाए जाने की मांग की है।

गांव खानपुर के स्कूल में कार्यरत एक कर्मचारी के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की थी उसके खिलाफ भी उन्होंने कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही अन्य सभी गांवों के सरपंचों ने अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की। बैठक में गुरनाम सिंह चक्कु, महेंद्र शर्मा खेड़ी गुलाम अली, बलदेव सिंह बल्ली, अमरीक पहाड़पुर, दलबीर सिंह कवारतन, दर्शन सिंह हरनौला, सतबीर प्रभावत, रमेश चंद फिरोजपुर, सोना राम रसूलपुर और अन्य सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें