फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के गृह स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री अनिल विज के दिशा-निर्देशन एवं डॉ साकेत कुमार महानिदेशक आयुष विभाग हरियाणा के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन


जिला आयुर्वेद अधिकारी अंबाला डॉ शशि कांत शर्मा ने बताया कि तीसरे चरण में 9 से 11 जून तक जिले में योग शिक्षकों, आयुष योग सहायक, योग विशेषज्ञ द्वारा जिला तथा ब्लाक स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी आदि को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चौथे चरण में जिला स्तर पर 14 से 16 जून तक योग शिक्षक,योग विशेषज्ञ व आयुष योग सहायकों द्वारा जिला स्तर के मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी व अन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। पांचवें चरण में 19 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक रिहर्सल होगी। जिला स्तर पर जिला प्रशासन की और से मैराथन का आयोजन किया जाएगा। 21 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम व ब्लाक स्तर पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें