फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बैडमिंटन के अंडर-नौ आयु वर्ग में आदिश ने आरव को हराया

Sun, 26 Oct 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार को सेक्टर छह स्थित बी-24 अकादमी में किया गया। प्रतियोगिता में पांच राज्यों के करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लड़कों के सिंगल अंडर-नौ आयु वर्ग में आदिश ने आरव, माणिक ने वेदांत, प्रखर ने इवान और यजत ने वर्णव को हराया। अंडर-13 आयु वर्ग में सोमिल ने विहान, आशमन ने तेजस, राघव ने आदित्य, केशव ने वर्णित, समर ने शौर्य और वियान ने पृथु को हराया। अंडर-15 आयु वर्ग में लावण्य ने मनन, नवल ने अभिनव, यश जोशी ने विशाल, उपेश ने लविथ, अर्चित ने यश और आर्यन ने भुवनेश को हराया।
लड़कियों के अंडर-13 आयु वर्ग में यशना ने तेजल, आद्या ने आहाना, यशिका ने सिमरन, श्रेया शर्मा ने ऊबी और सनवी तुली ने काव्या को हराया। बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक जगमोहन आनंद ने किया। उनके साथ अकादमी के संचालक नरेंद्र कुकरेजा व रविंद्र भाटिया और पार्षद संकल्प भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। वर्तमान में खेलों में भविष्य बनाया जा सकता है। मौके पर राजेश डुडेजा, केवल कृष्ण, दीपक सुखीजा, मास्टर दीपक, मास्टर राजेश कुमार, कोच शिवम, शालू मौजूद रहे





एथलेटिक्स में जिले का नाम रोशन कर रहा कृष
महज 13 साल की आयु से शुरू किया था अभ्यास

करनाल। कर्ण नगरी के खिलाड़ी कृष कादियान ने प्रतिभा के दम पर एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन किया है। खेल के प्रति लगन और निरंतर अभ्यास के चलते कृष युवा एथलीटों के लिए प्रतिभा की मिसाल बनकर उभरे हैं। वह एथलेटिक्स की हेप्टाथलान स्पर्धाओं के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। कृष ने बताया कि महज 13 साल की आयु से ही उन्होंने कोच सतीश कुमार पंघाल के मार्गदर्शन में खेलना शुरू किया था। उसकी शुरुआत से ही प्रतियोगिताओं में रुचि रही है। अब वह 18 साल के हो गए हैं, चार साल से हेप्टाथलान की सभी स्पर्धाओं में भाग लेत रहे हैं।
विज्ञापन

12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली है। हेप्टाथलान में सात खेल शामिल हैं, जिनमें 110 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, 200 मीटर दौड़ व एक किलोमीटर की दौड़। कृष कादियान ने बताया कि वह हेप्टाथलान की सभी स्पर्धाओं का अभ्यास कर रहें है। ताकि एक दिन नीरज चोपड़ा जैसे बेहतर एथलीट बन सकें।



कृष की उपलब्धियां-

- नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।
- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा के टॉप पांच खिलाड़ियों में शामिल।
- जींद में सितंबर 2024 में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
- 37वीं हरियाणा राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें