फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: करनाल नगर निगम चुनाव को लेकर एडहॉक कमेटी की बैठक, ये वार्ड हुए आरक्षित; डीसी उत्तम सिंह बोले...

Sat, 04 Jan 2025 02:01 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षित करने को लेकर एडहॉक कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। जिला प्रशासन का उद्देश्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ नगर निगम चुनाव से संबंधित गतिविधियों को संपन्न करवाना है।
विज्ञापन
डीसी उत्तम सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षित करने को लेकर एडहॉक कमेटी की बैठक शनिवार को करनाल के लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता डीसी उत्तम सिंह ने की। बैठक के दौरान एडहॉक कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। इनके साथ-साथ निगम कमिश्नर डॉ. वैशाली शर्मा व एडीसी यश जालुका भी मौजूद रहे। एडहॉक कमेटी व मीडिया की मौजूदगी में नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षित किए जाने के लिए ड्रॉ निकाला गया। 

विज्ञापन




ये वार्ड किए गए आरक्षित

  • एससी वर्ग उम्मीदवार के लिएः वार्ड- 6 और वार्ड- 14 आरक्षित।
  • एससी वर्ग महिला उम्मीदवार के लिएः वार्ड-1 आरक्षित। 
  • बीसी-ए वर्ग उम्मीदवार के लिएः वार्ड- 7 आरक्षित।
  • बीसी-ए वर्ग महिला उम्मीदवार के लिएः वार्ड- 2 आरक्षित।
  • बीसी-बी वर्ग महिला उम्मीदवार के लिएः वार्ड- 17 आरक्षित।
  • महिला सामान्य वर्ग उम्मीदवार के लिएः वार्ड- 9, वार्ड-10, वार्ड- 15 और वार्ड- 16 आरक्षित।  

पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई वार्ड आरक्षण प्रक्रियाः डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षित करने को लेकर एडहॉक कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। जिला प्रशासन का उद्देश्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ नगर निगम चुनाव से संबंधित गतिविधियों को संपन्न करवाना है। बैठक में मौजूद एडहॉक कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में ड्रॉ निकलवाया गया। इस दौरान इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई। इसके साथ-साथ मीडियाकर्मियों ने भी पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाई गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें