फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशे से बर्बाद हो जाता है व्यक्ति का जीवन

Fri, 06 Dec 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अमर उजाला की ओर से चलाए गए युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान को लेकर शहर के डीएवी पीजी कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि महिला थाना करनाल प्रभारी सतविंद्र कौर ने शिरकत की।
साइबर क्राइम थाना के अतिरिक्त थाना प्रभारी गौरव, जिला पुलिस की काउंसलिंग इंचार्ज बबीता, महिला सुरक्षा सेल के इंचार्ज चंदेश्वर मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। प्रिंसिपल डॉ. रामपाल सैनी सहित सभी ने विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा किस तरह जीवन को बर्बाद कर देता है। इससे बचना कितना जरूरी है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया और महिला सुरक्षा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। आयोजन में करीब 100 छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया। एनसीसी व एनएसएस के विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा। कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलराम, प्रो. गुरुदेव मौजूद रहे। संचालन प्रो. अमित कुमार ने किया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सतविंद्र कौर ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा एक बुराई है और इस बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते है। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि अनेक युवा जो नशे में किसी कारणवश धंस जाते हैं और नशे की पूर्ति के लिए कोई भी आपराधिक वारदात करने से नहीं हिचकिचाते हैं।
साइबर क्राइम थाना के अतिरिक्त थाना प्रभारी गौरव ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के समय में हर विद्यार्थी के पास मोबाइल है और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। अपनी पर्सनल जानकारी साझा न करें। किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, किसी अज्ञात नंबर से आने वाली वीडियो कॉल से सतर्क रहें, आनलाइन टास्क पूरा करने व ज्यादा रुपये कमाने के लिए दिए जाने वाले प्रलोभनों से बचें। ओटीपी को साझा न करें। किसी कंपनी का हेल्पलाइन नंबर या कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च न करके आफिशियल वेबसाइट से ही प्राप्त करें। साइबर अपराध की सूचना तुरंत 1930 पर दें।
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें संपर्क : महिला सुरक्षा सेल के इंचार्ज चंदेश्वर ने विद्यार्थियों को बताया कि नशे को खत्म करने के लिए पुलिस तस्करों को पकड़ रही है। युवाओं में जागरूकता बहुत जरूरी है। नशे से दूर करना चाहिए और यदि कोई व्यक्ति आपको नशा देता है तो करनाल पुलिस के व्हाट्सएप नंबर 8570885704 व हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर संपर्क कर सकते हैं। नशे के कारण अपराध और सड़क हादसे भी होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें