फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका-इस्राइल की नीतियों के खिलाफ 10 को प्रदर्शन

विज्ञापन
बैठक में उप​स्थित सर्वकर्मचारी सघं के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। कई राजनीतिक संगठनों ने अमेरिका और इस्राइल की नीतियों के विरोध में 10 अप्रैल को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इन संगठनों में सीटू, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, एलआईसी कर्मचारी संगठन, किसान सभा, इंटक, एटक, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, रिटायर कर्मचारी संघ, जनवादी महिला समिति, दलित अधिकार मंच, खेत मजदूर यूनियन और ज्ञान विज्ञान मंच सहित अन्य शामिल हैं। शहर में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया जाएगा और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी के लिए हुडा विभाग स्थित यूनियन कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सेवा राम, जगपाल राणा, बिजनेश राणा, विनोद मंगलौरा, शीशपाल, लाभ सिंह आर्य, जिले सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें