फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चार अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई, एक भवन सील

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को शहर के आसपास चार अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। जिसमें सड़कों और भवनों की डीपीसी को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। एक अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।
जिला नगर योजनाकार सतीश कुमार की टीम मंगलवार को सबसे पहले मंगलपुर गांव के स्टेडियम के पास पहुंची। यहां 3.25 एकड़ में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जेसीबी की मदद से यहां 24 मकानों की डीपीसी व सड़के तोड़ दी गईं। दूसरी कॉलोनी भी इससे कुछ ही दूरी पर दो एकड़ जमीन पर पनप रही थी, यहां भी आठ डीपीसी तोड़ी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलपुर क्षेत्र में ही तीसरी कॉलोनी में छह डीपीसी व सड़के तोड़ी गई, ये एक दो एकड़ भी बनाई जा रही थी। चौथी कॉलोनी भी यहीं पर 1.25 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही थी। यहां पर एक अवैध भवन निर्माण को सील कर दिया गया। नौ डीपीसी को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें