फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई, निर्माण किए ध्वस्त

विज्ञापन
अवैध निर्माण गिराता पीला पंजा। प्रवक्ता
विज्ञापन
करनाल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की टीम ने बुधवार को दो अवैध कॉलोनियों में निर्माण ध्वस्त किए। शहर के अर्बन एरिया में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पहली कॉलोनी बजीदा रोड, नई अनाज मंडी के पीछे थी। इसका क्षेत्रफल लगभग 1.5 एकड़ था। इस कॉलोनी में विकसित किए गए प्लॉटों, डीपीसी और अन्य निर्माण ढांचों को तोड़कर सील कर दिया गया।
दूसरी कार्रवाई काछवा रोड स्थित गांव डबरी क्षेत्र में की गई। यहां लगभग 6 एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां बने डीपीसी और निर्माण संरचनाओं को भी ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार राहुल सिंगला ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति विकसित की जा रही किसी भी कॉलोनी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसी अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें, अन्यथा उन्हें भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें