21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के लिए आईआरबी की एक कंपनी भी जिले में पहुंच गई है। इससे अलग पैरा मिलिट्री फोर्स की चार कंपनियां अभी आनी बाकी हैं। वहीं पुलिस कर्मचारियों की बात करें तो जिलेभर में 3758 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। इनमें डीएसपी से लेकर होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं। हालांकि, अभी 1679 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात हैं। 2082 पुलिस कर्मचारी अभी आने हैं। उनकी डिमांड पुलिस ने उच्च अधिकारियों को दी हुई है। वाहनों की चेकिंग के लिए जिले में 26 नाके लगाये जाने हैं। इनमें से 14 पुलिस नाके लगाये गये हैं। जिन पर निरंतर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने, शराब तस्करी को लेकर भी पुलिस अलर्ट है। अलग-अलग टीमों द्वारा निरंतर गश्त भी कर रही है। 24 बूथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ हैं। इन बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
10 पुलिस नाके राज्य सीमा पर लगेंगे
पुलिस द्वारा चुनाव को लेकर 26 नाके लगाए जाएंगे। इनमें से 10 नाके यूपी से लगती सीमाओं पर लगाए जाएंगे। वहीं, 12 पुलिस नाके जिले की सीमाओं पर लगाए जाएंगे जो दूसरे जिले से लगती है। वहीं शहर में चार पुलिस नाके लगाए जाएंगे ताकि शहर में आने जाने वाले वाहनों की भी चेकिंग हो सके। फिलहाल पुलिस ने 14 पुलिस नाके शुरू कर दिये हैं इनमें दो इंटर स्टेट और 12 जिले की सीमाओं पर लगाये गये हैं।
जानिये कितने पुलिस अधिकारी व कर्मचारी की है आवश्यकता
रैंक टोटल चाहिये मौजूद आने हैं
डीएसपी 05 05 -
इंस्पेक्टर 24 27 -
एसआई व एएसआई 235 233 02
हेड कांस्टेबल 285 135 150
कांस्टेबल 1908 929 979
होमगार्ड के जवान 1301 350 951
24 बूथ हैं अतिसंवेदनशील व संवेदनशील
जिले में 1141 बूथ हैं। इनमें से 24 बूथ अतिसंवेदनशील व संवेदनशील हैं। करनाल विधानसभा की बात करें तो दो जगहों पर चार हैं। इसमें एसपीएस स्कूल हांसी रोड के दो बूथ, आजाद पब्लिक स्कूल कर्ण विहार गली नंबर एक में दो बूथ हैं। इसी प्रकार नीलोखड़ी में अंजनथली के सरकारी स्कूल में, शामगढ़ के सरकारी स्कूल में, गोंदर के सरकारी स्कूल में और डचर के सरकारी स्कूल में एक-एक बूथ शामिल है। इंद्री के चार बूथ हैं जिनमें दो बूथ आजाद पब्लिक स्कूल खानपुर, दो बूथ डबकोली के प्राइमरी स्कूल में। घरौंडा में चार बूथ शमिल है, एक जैन स्कूल घरौंडा, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल घरौंडा, दो बूथ कोहंड में हैं। असंध के आठ बूथ शामिल है। जिनमें दो चोचड़ा, तीन बल्ला, तीन बूथ सालवन में हैं।
जिलेभर में कुल वोट - 1076449
पुरूष - 572260
महिलायें - 504189
कुल मतदान केंद्र - 1141
करनाल
कुल वोट - 235498
पुरुष - 122596
महिलायें - 112902
सर्विस इलेर्क्स - 292
मतदान केंद्र - 222
नीलोखेड़ी
कुल वोट - 208113
पुरुष - 110238
महिलाएं - 97875
सर्विस इंलेर्क्स - 667
मतदान केंद्र - 228
इंद्री
कुल वोट - 194252
पुरुष - 102988
महिलाएं - 91264
सर्विस इलेर्क्स - 499
मतदान केंद्र - 214
घरौंडा
कुल वोट - 212708
पुरुष - 113609
महिलाएं - 99099
सर्विस इलेर्क्स - 658
मतदान केंद्र - 238
असंध
कुल वोट - 222790
पुरुष - 119839
महिलाएं - 102951
सर्विस इलेर्क्स - 972
मतदान केंद्र - 239
चुनाव को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। बाकायदा इसके लिए पूरी रणनीति तैयार की गई है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को 24 घंटे अलर्ट के आदेश दिए गए हैं। साथ ही चेकिंग के लिए नाके लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर आईआरबी की एक कंपनी आ चुकी है, जबकि चार और कंपनियां आनी हैं। - सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी।