फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड की ग्रीन बेल्ट में बना रायल स्टार ढाबा गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड की ग्रीन बेल्ट में बने ढाबा को जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने जेसीबी की सहायता से गिरा दिया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, बिजली निगम की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-44 पर स्थित तरावड़ी और नीलोखेड़ी क्षेत्र में हरित पट्टी में अवैध ढाबा बना हुआ है। इसको पंजाब शेड्यूल रोड एक्ट के तहत कार्रवाई करके गिराया गया। तहसील नीलोखेड़ी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट जोधाराज पुलिस फोर्स बुटाना और बिजली निगम के एरिया इंचार्ज के साथ मिलकर कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि हरित पट्टी में अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिनका ढाबा हरित पट्टी में नहीं है वो ढाबा मालिक सीएलयू के लिए आवेदन करें। अन्यथा उनके ढाबे को भी नियमानुसार जल्द ही गिरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें