फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट आज और कल, प्रशासन ने कमर कसी

Sat, 01 Feb 2014 12:37 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक और दो फरवरी को होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2014 को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक से संपन्न करवाने के उद्देश्य से लघु सचिवालय के सभागार में तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हुई।
विज्ञापन


बैठक में शिक्षा बोर्ड भिवानी के प्रतिनिधियों, पात्रता परीक्षा के लिए सभी 28 परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधीक्षकों, सुपरवाइजरों तथा जिला प्रशासन द्वारा गठित उड़नदस्ते के अधिकारियों को इमानदारी से ड्यूटी करने के आदेश दिए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी अधिकारी सौंपी गई ड्यूटी का निर्वाह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करे। इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की लापरवाही नजरअंदाज नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


जिला स्थित सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक प्रबंध करने के लिए उन्होंने उपायुक्त निखिल गजराज और जिला पुलिस अधीक्षक वाई पूर्ण कुमार को समुचित व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि हर सेंटर पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी बोर्ड और सेंटर के अधीक्षकों के साथ संयुक्त रूप से काम करें।

उन्होंने यह भी कहा हर सेंटर पर पात्रता परीक्षा में आई महिलाओं के लिए अलग एनक्लोजर तथा महिला पुलिस कर्मचारी भी तैनात किए जाए। सेंटर में वीडियोग्राफी भी नियमित रूप से किए जाने की जरूरत है। उन्होंने केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए की ब्लाइंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रार्थियों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था करे तथा वहां सुपरवाइजर भी तैनात किया जाए।

इस मौके पर उपस्थित जिला उपायुक्त निखिल गजराज ने बताया कि जिला में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से छह शाहाबाद मारकंडा में हैं। एक परीक्षा केंद्र में लगभग 310 परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे।

शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों में पात्रता परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। एक परीक्षा केंद्र में बोर्ड द्वारा एक वीडियोग्राफर तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि पात्रता परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए पुलिस और महिला पुलिस को केंद्र अनुसार ड्यूटी सौंपी गई है।

उपायुक्त ने जारी निर्देशों के अनुसार बताया कि 1 फरवरी को तीसरे स्तर (पीजीटी) से संबंधित पात्रता परीक्षा का आयोजन होगा, जिसका समय 10:30 बजे से एक बजे तक रहेगा। इसी प्रकार 2 फरवरी को लेवल एक (प्राइमरी टीचर) कक्षा प्रथम से पांचवीं के लिए शिक्षक परीक्षा का आयोजन 10:30 बजे से एक बजे तक होगा, जबकि लेवल टू (कक्षा छटी से नौवीं टीजीटी) के लिए पात्रता परीक्षा का आयोजन बाद दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक सभी परीक्षा केंद्रों में होगा। सभी परीक्षा केंद्र बोर्ड द्वारा सीबीएससी से मान्यता प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों में बनाए गए हैं। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, थानेसर के एसडीएम राजेश कुमार, डीईटीसी बिमला चौहान और सुधीर शर्मा, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता देवी, जिला राजस्व अधिकारी अशोक मलिक, खजाना अधिकारी राजीव शर्मा, बोर्ड के प्रतिनिधि आरके कटारिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें