फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएस ने खंगाले राइस सेलरों के रिकॉर्ड

Tue, 08 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोशन लाल ने निसिंग और तरावड़ी में स्थित राईस मिलों में अचानक छापा मारकर स्टॉक चेक किया। इस दौरान राइस मिल मालिकों में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने राइस मिलरों से गोदामों में रखे गए स्टॉक के साथ-2 बोरियों में भरे धान के वजन को भी चेक किया। उन्होंने किस किस्म का किस गोदाम में कितना धान और चावल रखा हुआ है, इसकी विस्तार से जानकारी ली। एसीएस ने रजिस्टर के साथ मिलान भी किया तथा मौके पर उपस्थित डीएफएससी को निर्देश दिए कि गोदामों में किसी भी प्रकार की हेरा-फेरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मिल मालिकों को निर्देश दिए कि स्टॉक का रख-रखाव सही तरीके से रखे। यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कई राइस मिलों में की गई चेकिंग के बाद मिलरों की सांसें भी फूल गई हैं। हालांकि, राइस मिलों में गड़बड़ी के बारे में अभी प्रशासन कुछ नहीं बोल रहा है। गौरतलब है कि मिलों में स्टाक जांच के लिए प्रदेश सरकार और जिला स्तर पर अलग अलग टीमों का गठन किया गया है। उनके साथ डीसी डा.जे. गणेशन, एसडीएम राजीव मेहता, डीएफएससी निशान्त राठी भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें