फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। गैंगवार की योजना बना रहे पांच युवकों को हथियारों सहित काबू करने के मामले की आरोपी गांव क्योड़क निवासी जगतार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16/17 नवंबर की रात सीआईए कलायत के पीएसआई सौरभ की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना मिलने उपरांत तितरम-सारण रोड पर नाकाबंदी कर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए पांच आरोपियों को काबू किया गया था। आरोपियों की पहचान सागर निवासी क्योड़क, नसीब निवासी राजनगर टोहाना, अमरजीत उर्फ अभिषेक निवासी जांडली कलां, दर्शन निवासी बुवान तथा अजय निवासी फतेहाबाद के रूप में हुई थी। जांच के दौरान आरोपी सागर के कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर और कारतूस, नसीब व अमरजीत के कब्जे से एक-एक चाकू, अजय के कब्जे से एक तलवार तथा दर्शन के कब्जे से एक लकड़ी का डंडा बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। जांच दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी सागर को देसी कट्टा जगतार ने उपलब्ध करवाया था। आरोपी जगतार को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें