कलायत। स्पेशल डिटेक्टिव युनिट कैथल की टीम ने थाना कलायत क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 19.10 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनिट कैथल प्रभारी पीएसआई संदीप की अगुवाई में एसआई पारस कुमार की टीम अपराधों की रोकथाम के संबंध में कैंची चौंक कलायत के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सुभाष कॉलोनी कलायत निवासी मोनू उर्फ बच्ची हेरोइन (चिट्टा) बेचने का धंधा करता है। वह आज अपनी बाईक पर सवार होकर गांव शिमला से कलायत की तरफ नशीला पदार्थ लेकर आ रहा है। इसके बाद गांव पिंजुपुरा के पास नरवाना साइड नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद बाइक पर आए संदिग्ध मोनू उर्फ बच्ची निवासी सुभाष कॉलोनी कलायत को काबू कर लिया गया। संवाद