करनाल। घरौंडा की अनोखा कॉलोनी निवासी बुजुर्ग विधवा महिला सोमवार को समाधान दिवस में अपनी बहू और उसके मायके पक्ष पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान हड़पने और अवैध रूप से विधवा पेंशन लेने की शिकायत लेकर पहुंचीं। बताया कि बेटे संदीप की शादी 25 नवंबर 2012 को गांव बुसाना जिला सोनीपत निवासी युवती से हुई थी। बहू बिना बताए मायके चली जाती थी। उन्होंने पुश्तैनी जमीन बेचकर घरौंडा में 100 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा और मकान बनवाया। इसे पुत्र और बहू के नाम संयुक्त रूप से दर्ज कराया था। आरोप है कि कुछ समय तक बहू वहां रही फिर कीमती सामान लेकर मायके चली गई। विधवा होने के फर्जी दस्तावेज बनाकर पेंशन भी लेना शुरू कर दिया है। फर्जी कागजातों के आधार पर घरौंडा स्थित मकान भी अपने नाम ट्रांसफर करवा लिया है। ब्यूरो