फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: साढ़े सात लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तरप्रदेश के जिला पीलीभीत का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। फॉर्च्यून कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये की ठगी करने करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। करीब डेढ़ साल बाद आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

मधुबन थाने के एएसआई अजय के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी इकरार हुसैन वासी नूरपुर, जिला पीलीभीत उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया। मामले के अनुसार, शिव कुमार वासी अंधेड़ा ने 17 जनवरी 2023 को पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पास सितंबर 2022 में नीलेश मिश्रा नाम के व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि वह अडानी विलमार लिमिटेड फॉर्च्यून का आरएम है। उसने शिकायतकर्ता शिव कुमार को करनाल की फॉर्च्यून कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि आपसे ही सभी डीलर फॉर्च्यून कंपनी का सामान खरीदेंगे। आरोपी ने शिकायतकर्ता शिव कुमार से इसके लिए साढ़े सात लाख रुपये मांगे। शिकायतकर्ता ने पूरी राशि दे दी। इसके बाद आरोपी ने ई-मेल पर अप्रूवल आने का संदेश आने बारे कुछ दिन का समय दिया, लेकिन कोई संदेश नहीं आया। फिर आरोपी ने अपना फोन भी बंद कर दिया। शिव कुमार को धोखाधड़ी का एहसास होने पर उसने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें