फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तार छूने का हवाला दे पेड़ काटने का आरोप

विज्ञापन
मेरठ रोड़ पर पाशर्वनाथ कॉलोनी के पार्क में काटे गए पेड़। प्रवक्ता
विज्ञापन
करनाल। सार्थक संस्था के अध्यक्ष संजीव लखनपाल ने आरोप लगाया है कि बिजली निगम विद्युत तार छूने का हवाला देकर पेड़ काट रहा है। उन्होंने कहा कि मेरठ रोड़ पर पार्श्वनाथ कॉलोनी के पार्क में सैकड़ों की संख्या में चंपा के पेड़ लगाए गए थे। बड़े होकर अब छाया देने लगे थे। आरोप लगाया कि बिजली निगम ने सभी पेड़ों को सिरे से कटवा दिया। कॉलोनी के लोगों के मना करने पर भी निगम कर्मचारी नहीं माने। काॅलोनी की सड़कें टूटी होने से सारा दिन धूल उड़ती रहती है। पेड़ धूल-मिट्टी से भी लोगों को बचाते थे। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र डीसी से मिल कर इसकी शिकायत करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें