फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हत्या की कोशिश का आरोपी 18 साल बाद पकड़ा, पांच हजार का था इनाम

Wed, 08 Apr 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
18 साल से फरार 5 हजार इनामी PO गिरफ्तार। प्रवक्ता पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। असंध थाना क्षेत्र के रिसालवा गांव में 29 जून, 2008 को पंचायत में दूसरे पक्ष के नरेंद्र कुमार पर गोली चलाकर हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी सर्वस्व उर्फ जाॅनी को वारदात के 18 साल बाद गिरफ्तार किया है। उसे वर्ष 2010 में अदालत में उद्घोषित अपराधी घोषित किया हुआ है।
उद्घोषित अपराधी वह व्यक्ति है, जिसके खिलाफ गंभीर अपराधों (जैसे हत्या, डकैती, 10 साल से अधिक सजा) में वारंट जारी होने के बाद भी वह छिपता है या फरार रहता है। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। सीआईए टू की टीम ने आरोपी को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश करके आदेशानुसार दो दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन


सीआईए दो प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गठित टीम ने हत्या की कोशिश के मामले में करीब 18 साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी एवं उद्घोषित अपराधी रिसालवा निवासी सर्वस्व उर्फ जाॅनी को काबू किया। आरोपी और पीड़ित नरेंद्र कुमार के बीच मकान संपत्ति व 7.22 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर 29 जून 2008 को रिसालवा गांव में पंचायत आयोजित की गई थी। इसमें दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे।
बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपी सर्वस्व उर्फ जॉनी ने रिवॉल्वर से दूसरे पक्ष के नरेंद्र कुमार पर सीधा फायर कर दिया, इससे नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नरेंद्र के परिजनों की शिकायत पर थाना असंध में हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


-

वारदात के बाद भाग गया था आरोपी
वारदात के बाद मुख्य आरोपी गांव छोड़कर भाग गया था, जिसे अदालत की ओर से वर्ष 2010 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी पंजाब सहित अन्य राज्यों में अलग-अलग जगहों पर अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। सीआईए दो की टीम ने आरोपी को 6 अप्रैल, 2026 को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें