फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पड़ोसी पर हमला करने का आरोप

Mon, 30 Dec 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पड़ोसी को भैंस चोरी करने से पशुपालक ने रोका तो उस पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। असंध थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायत में असंध निवासी कश्मीर सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर को शाम के करीब सात बजे वह अपने खेत में डेरे पर था। उसका पड़ोसी भगत सिंह उसकी भैंस को चोरी करने के लिए उसके डेरे में घुस गया। वह भैंस को खोलकर ले जाने लगा। इस दौरान वह आ गया। जब उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने डंडे से वार कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें