करनाल। बल्हेड़ा गांव में हुए दो पक्षों के आपसी विवाद में फरार आरोपी पानीपत के गढ़ी बेसक गांव निवासी अफसारून को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध हथियार बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि बल्हेड़ा गांव में कुछ दिन पहले लड़ाई झगड़ा व हवाई फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में 11वां आरोपी अफसारून पुलिस गिरफ्त से बाहर था। घरौंडा थाना की टीम ने टीम प्रभारी तेजपाल की अध्यक्षता में आरोपी अफसारून को गिरफ्तार किया। संवाद