फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। इंद्री में रात को मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले वाल्मीकि बस्ती इंद्री निवासी आरोपी गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी का ड्रोन कैमरा व अन्य सामान बरामद किया है। इंद्री थाना प्रभारी विपिन ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 15 नवंबर की रात को इंद्री के वार्ड-7 में एक मकान में घुसकर सामान चोरी किया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अन्य चार जगहों पर भी चोरी की। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें