फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चोरी की 21 वारदात का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पुलिस की सीआईए 3 ने चोरी के मामली में शामिल चांद सराय देहा बस्ती निवासी आरोपी रोहित उर्फ चेपू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल किया था। जिसमें आरोपी ने थाना शहर से 21 चोरी की वारदात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाख 30 हजार रुपये की राशि बरामद की है। पुलिस ने दोबारा आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। सीआईए 3 इंचार्ज निरीक्षक अजय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोशाला रोड से एक चोरी का आरोपी जाने वाला है। निरीक्षक प्रदीप कुमार ने टीम के साथ नाका लगाकर गोशाला रोड पर नाकाबंदी करके आरोपी रोहित उर्फ चेपू को 10 जुलाई को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करके एक दिन का रिमांड लिया गया। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने थाना शहर एरिया से करीब 21 चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें