करनाल। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के चलाए गए ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत थाना शहर की टीम ने आरोपी अमन निवासी भीम नगर को एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर के साथ काबू किया है। उसे सदर बाजार चौकी प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने पकड़ा। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इस अवैध हथियार को बिहार से खरीद कर लाया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय के सामने पेश कर जिला जेल भेजा गया। संवाद