फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

करनाल। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने घरौंडा निवासी आरोपी साहिल को 13 ग्राम स्मैक (हैरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड लिया गया। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम हेतु ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना एवं संदेह के आधार पर कार्रवाई करते हुए घरौंडा की बालाजी कॉलोनी निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तलाशी लेने पर 13 ग्राम स्मैक (हैरोइन) तथा वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है। संवाद
विज्ञापन

भारी मात्रा में शराब सहित आरोपी काबू
करनाल। सेक्टर 32 थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में बिना लाइसेंस की शराब और गाड़ी सहित बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी राजू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उसे अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीआईए-3 के पुलिस जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि आरोपी राजू के कब्जे से 3 पेटी मस्ती माल्टा शराब जिसमें कुल 36 बोतल, 1 पेटी अधा मार्का मस्ती माल्टा जिसेम 24 अध्धे तथा 6 पेटी पव्वा मार्का मस्ती माल्टा बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त वारदात में प्रयोग की गई एक गाड़ी को भी पुलिस कब्जा में लिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें