करनाल। सीआईए असंध की टीम ने सूचना के आधार पर 115 ग्राम अफीम समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी सलिंदर सिंह ने बताया कि अनुसंधान अधिकारी दलशेर ने टीम के साथ रजवाहा पुलिया शेखूपुरा पर नाकाबंदी कर आरोपी गुरबचन सिंह निवासी शेखूपुरा मंचूरी को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 115 ग्राम अफीम बरामद हुई। थाना असंध में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अफीम की सप्लाई और नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। ब्यूरो