करनाल। सीआईए असंध की टीम ने 20 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए असंध प्रभारी सलिंदर ने बताया कि टीम ने सूचना के आधार पर देर शाम खिजराबाद रोड असंध पर एक आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी बलजीत कुमार वार्ड नंबर 6, इंद्रा कॉलोनी असंध का रहने वाला है। इस संबंध में थाना असंध में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामले दर्ज हैं। संवाद