करनाल। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने वार्ड-10 असंध निवासी आरोपी इंद्रजीत को 150 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना असंध में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने 13 दिसंबर को भी गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की अवैध नशा तस्करी में संलिप्तता को लेकर टीम ने नाकाबंदी की थी। लेकिन कार्रवाई के दौरान आरोपी भाग गया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। संवाद