करनाल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के पांच विश्वविद्यालयों में कार्यरत सहायकों को 3600 रुपये ग्रेड पे दिए जाने संबंधी पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले को लागू कराने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को ईमेल और रजिस्टर्ड पत्र भेजे गए हैं। हाई कोर्ट के सहायकों के पक्ष में दिए गए फैसले के खिलाफ राज्य सरकार की दायर अपील को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दिया। इसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में कार्यरत और सेवानिवृत्त सहायकों का 3600 रुपये ग्रेड पे बहाल रहेगा। संवाद