फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नकली नोटों से ठगी का आरोपी गिरफ्तार, प्रिंटर और नोट बनाने का सामान बरामद

विज्ञापन
पुलिस ने नकली नोट छापने वाली मशीन बरामद की। प्रवक्ता
विज्ञापन
करनाल। नकली नोटों से लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामले में बुटाना थाना पुलिस ने पानीपत जिले के संजौली गांव निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी से नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर और अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक करन गोयल के अनुसार, 26 अक्तूबर 2026 को बुटाना थाना की टीम संधीर रोड, नीलोखेड़ी पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वोक्सवैगन पोलो कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार की डिकी से 200 रुपये के आकार के 250 नकली नोट मिले। इसी आकार के 16 कांच के टुकड़े भी बरामद हुए। इसके बाद बुटाना थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कुलदीप को गिरफ्तार कर अदालत से तीन दिन का रिमांड हासिल किया।


रिमांड के दौरान बरामदगी

पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से 100 रुपये के नोट के आकार के सफेद कागजों से भरा एक बैग मिला। नकली नोट तैयार करने वाला प्रिंटर भी बरामद किया गया। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें