करनाल। अवैथ हथियार के साथ पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक आरोपी यूपी के देवबंद निवासी उमरे को गिरफ्तार किया। शेरगढ़ टापू से गुप्त सूचना के आधार पर काबू किए आरोपी के पास से देसी पिस्तौल बरामद हुई। टीम के प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले एक आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी तस्वर को अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में कुंजपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी तस्वर द्वारा एक पिस्तौल उमेर को बेची था जो अब पुलिस की गिरफ्त में आया है। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया। ब्यूरो