करनाल। पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ऊंचा समाना निवासी हर्ष को वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया। टीम के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि तपोवन पार्क सेक्टर-4 से गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद हुई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक बाइक चार चमन और दूसरी कर्ण पार्क के पास से चोरी की थी। आरोपी पहले भी स्नेचिंग के मामले में जेल जा चुका है। वीरवार को अदालत में पेश करके जेल भेजा गया। ब्यूरो