फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। निसिंग क्षेत्र में दहेज के लिए प्रताड़ित, पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक विवाहिता के पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विवाहिता गुरजीत कौर ने अपने पति जगदीप सिंह, ससुर बग्गा सिंह और जेठ जतिंदर सिंह पर उत्पीड़न के आरोप लगाए।
गुरजीत कौर ने 25 सितंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 दिसंबर 2025 को गांव बरास निवासी जगदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए ताने दिए जाते थे। उसने पति, ससुर और जेठ पर पिटाई करने और उसके माता-पिता से दहेज की मांग करने के भी आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निसिंग थाना प्रभारी कृष्ण ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की गई। जांच में पति जगदीप सिंह के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप सही पाए गए। वहीं, ससुर बग्गा सिंह और जेठ जतिंदर सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों के समर्थन में साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें