यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। शिकायत के अनुसार 10 से 12 अक्तूबर के बीच आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है। जांच में साक्ष्य के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद