करनाल। जिला फर्म एंड सोसाइटी कार्यालय करनाल की ओर से जिला करनाल ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान को नोटिस जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि 14 दिनों के भीतर अपने कार्यकाल से संबंधित पूरा लेखा-जोखा और आवश्यक स्पष्टीकरण विभाग के समक्ष प्रस्तुत करें।। यह कार्रवाई सभा से जुड़ी वित्तीय पारदर्शिता और प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों के बाद की गई। जानकारी के अनुसार, जिला करनाल ब्राह्मण सभा के कॉलेजियम सदस्य लाजपत राय शर्मा और बलबीर शर्मा ने जिला फर्म एंड सोसाइटी कार्यालय में याचिका दायर की थी। याचिका में बताया गया कि वर्ष 2014 से 2024 तक जिला करनाल ब्राह्मण सभा के प्रधान पद पर सुरेंद्र शर्मा बड़ौता रहे। आरोप है कि जब सभा का कार्यभार प्रशासनिक अधिकारी ने संभाला, उस समय पूर्व प्रधान ने पिछले करीब दस वर्षों का कोई भी लेखा-जोखा, आय-व्यय विवरण, कार्यवाही रजिस्टर या अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज सभा को उपलब्ध नहीं कराए। ब्यूरो