फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरौंडा : ट्रक व कैंटर की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। नेशनल हाईवे पर कोहंड के नजदीक ट्रक और कैंटर की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक ट्रक में ही फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को ट्रक से बाहर निकाल कर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब छह बजे बिधालान जिला सोनीपत निवासी राजबीर सिंह लुधियाना से सोनीपत की तरफ जा रहा था। कोहंड के पास ट्रक के आगे चल रहे एक कैंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रहा ट्रक कैंटर से जा टकराया। इस टक्कर में ट्रक चालक राजबीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौका पाकर आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक के केबिन में फंसे शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र हर्ष की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोहंड जीटी रोड पर ट्रक और कैंटर की टक्कर हुई थी। इसमें ट्रक चालक राजबीर ने दम तोड़ दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पुत्र हर्ष की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सचिन कुमार, थाना प्रभारी, घरौंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें