फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कैंटर चालक की मौत, दो अन्य गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर रात करीब डेढ़ बजे नीलोखेड़ी-तरावड़ी के बीच हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। कैंटर में सवार अन्य चार घायलों में से दो की स्थिति को गंभीर देखकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से दिल्ली रेफर किया गया। थाना बुटाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर दिल्ली नंबर की गाड़ी के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाकर टक्कर मारने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव कंडा जिला शिमला (हिमाचल) निवासी संजू ठाकुर ने शिकायत में बताया कि वह गाड़ी चलाता है। अपनी गाड़ी में शिमला से सब्जी लेकर पानीपत आए। वापसी में शुक्रवार सुबह करीब डेढ़ बजे के करीब तरावड़ी- नीलोखेड़ी के बीच थे। गाड़ी को उसके पिता ठाकुर सैन चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक जोरदार झटका लगा। देखा तो उसके पिता का स्टेरिंग में सिर टकराया हुआ था। ऐसा दिल्ली नंबर की गाड़ी के टक्कर मारने के बाद हुआ। उसके अलावा साथ ही बैठे अक्षय, चेतन और हेमंत को भी चोटें आई हुई थीं। एंबुलेंस में सभी को कल्पना चावला मेडिकल करनाल लाया तो डाक्टर ने चेक करके मेरे पिता को मृतक घोषित कर दिया। अक्षय और चेतन की स्थिति को गंभीर देखकर दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एएसआई संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर दिल्ली नंबर की गाड़ी के अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें