फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालरम-घरौंडा रोड पर सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग बाइक चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। गांव अराईपुरा निवासी महाबीर सिंह (62 वर्ष) कई सालों से घरौंडा की आर्य नगर कालोनी में रह रहे थे। शुक्रवार देर शाम महाबीर सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर कालरम से घरौंडा आर्य नगर की तरफ आ रहा था कि हादसा हो गया। जिस परिवार में कुछ दिन बाद खुशियां आने वाली थी, वही परिवार आज गमगीन है। मृतक के भाई रामनिवास ने बताया कि आगामी 10 नवम्बर को महाबीर की लड़की की शादी थी। जिसकी तैयारियों में पूरा परिवार जुटा हुआ था। महाबीर गांव कालरम में अपने किसी परिचित को शादी का निमंत्रण कार्ड देने के लिए गया हुआ था और आते वक्त रास्ते में हादसा हो गया। रामनिवास के मुताबिक रास्ते में ईंट भट्ठे के पास सड़क मरम्मत का काम चल रहा था। जहां पर बजरी की ट्रॉली गलत तरीके से खड़ी की हुई थी और किसी तरह का कोई साइन बोर्ड निर्माण कार्य स्थल पर नहीं लगाया हुआ था। बजारी पर संतुलन बिगड़ने से बाइक ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में महाबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे करनाल रेफर कर दिया। परिजनों ने एक निजी अस्पताल में महाबीर को भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि सड़क पर गलत तरीके से ट्रॉली लगाई हुई थी। ठेकेदार की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के भाई रामनिवास की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अराईपुरा रोड पर सड़क हादसे में महाबीर सिंह की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई रामनिवास की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सत्यप्रकाश, जांच अधिकारी, थाना घरौंडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें