फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों ने लील ली आठ जिंदगी, परिजनों में मातम

Tue, 21 Jun 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार का दिन करनाल पर भारी रहा। पांच अलग-अलग हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे कई घरों में मातम छा गया। दो सड़क हादसों में चार युवक अकाल मौत का ग्रास बन गए, वहीं दो की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई और दो दोस्त ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसों के कारण दिनभर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में लोगों की भीड़ लगी रही। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर गमगीन परिजनों की लाइनें लगी रही।
विज्ञापन


नहीं पहुंच सके घर
कुल्लू-मनाली घूमकर दिल्ली के इंद्रप्रस्थ एरिया स्थित घर लौट रहे तीन युवकों की करनाल अटल पार्क के समीप दुर्घटना में मौत हो गई। इनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। अलसुबह हुए हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई और एक कार में सवार तीन युवक कार्तिक शर्मा, तुनीर दत्ता, जगबीर की मौत हो गई, जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्कूली बस ने मारी टक्कर, युवक की मौत
मेरठ रोड शुगर मिल के समीप सुभाष गेट के एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुभाष गेट वासी रमेश बाइक पर करनाल से यूपी की तरफ जा रहा था और सामने से एक स्कूली बस ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। इससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दोस्त को बचाने गया, उसी के साथ गंवाई जान
ट्रेन की चपेट में आने से डाचर गांव के दो युवकों की मौत हो गई। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार डाचर गांव के राहुल (19) और अंग्रेज (19) रेलवे स्टेशन की साइड में थे। अंग्रेज मानसिक तनाव में था। अंग्रेज ने जैसे ही आत्महत्या की कोशिश की तो राहुल बचाव के लिए दौड़ा। इससे दोनों ट्रेन की चपेट में गए और इनकी मौत हो गई। आई कार्ड से उनके परिजनों को सूचित किया।

एक ने निगला जहर, दूसरे की दवा चढ़ने से मौत
शेखपुरा जागीर गांव के सुरजीत की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में पहुंचे पीड़ितों ने बताया कि सुरजीत (28) मानसिक रूप से परेशान था और घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर पीड़ितों को सौंप दिया। वहीं, गांव अंजनथली के एक व्यक्ति की स्प्रे करते वक्त दवाई चढ़ने से हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में युवक जसविंद्र (42) को अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि जसविंद्र खेत में स्प्रे कर रहा था। दवाई चढ़ने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें