फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सोने की चूड़ी उतरवाकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-5 में छोड़ने के बहाने एक व्यक्ति महिला के हाथों से सोने की चूड़ी उतरवाकर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में निसिंग निवासी रोशनी देवी ने बताया कि वह दोपहर को निसिंग से करनाल के लिए बस में बैठी। करनाल में 3.15 बजे बस स्टैंड पर उतरी। इसी दौरान बस से एक अनजान व्यक्ति भी उतरा। जब वह ऑटो में बैठने लगी तो वह व्यक्ति भी ऑटो में बैठ गया और बोला कि मैं अतुल को जानता हूं। जो सेक्टर-5 में रहता है। क्योंकि मुझे सेक्टर-5 में जाना था। वह बोला कि मैं आपको सेक्टर-5 में छोड़ दूंगा। उसने नेहरू प्लेस के पास उतार कर कहा कि यहां मेरी गाड़ी खड़ी है। आपको गाड़ी से सेक्टर-5 में छोड़ दूंगा। इस दौरान वह सोने की दो चूड़ी उतारकर फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें