फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला के गले से चेन छीनकर फरार

Thu, 06 Apr 2023 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। गीता कॉलोनी में बुधवार दोपहर बाइक पर सवार दो युवक महिला के गले से डेढ़ तोला सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। महिला अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए घर से जैसे ही निकली बाइक सवार चेन तोड़कर ले गए। घटना दोपहर करीब 12:00 बजे की है।
विज्ञापन


पंजाब निवासी मनदीप सिंह अपनी पत्नी गगनदीप के साथ तरावड़ी में अपनी बहन से मिलने आए थे। गगनदीप ने अपनी कार ओवर ब्रिज के नीचे पार्क की और पैदल अपनी बहन के घर की ओर चल पड़े। इसी बीच बाइक सवार महिला का पीछा करते हुए उस गली में भी पहुंच गए जो आगे से बंद है। जैसे ही गगनदीप कौर घर में जाने लगीं तो बाइक सवारों ने गले से चेन झपट ली और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक पर दो युवक सवार थे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना था और पीछे बैठा युवक कपड़े से मुंह बांधा था। पीड़ितों ने इसकी शिकायत अभी पुलिस को नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें