करनाल। चावल व्यापारी से एक व्यक्ति ने 300 किलो चावल मंगवाकर ठगी कर ली। सेक्टर-13 निवासी हिमांशु ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 फरवरी को करीब 10 बजे उसके पास एक फोन आया। जिसमें उसने कहा कि उसे 300 किलो चावल गैलेक्सी के चाहिए। उसका चावला का व्यापार है। उसने उसके बताए पते पर अपने नौकर को दीवान कॉलोनी पर भेज दिया।
जब उसका नौकर चावल लेने पहुंचा तो वहां पर एक आदमी मिला। जिसने चावल के कट्टे उतार लिए और नौकर से कहा कि थोड़ी दूर चलो वह पैसे लेकर आता है। जब उसका नौकर थोड़ी दूर तक गया तो चावल उतारने वाला नहीं आया। जब उसका नौकर चावल उतारे गए स्थान पर गया तो वहां से वे गायब थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।