फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अभय सिंह 13 को लाडवा में पहुंचेंगे लाडवा

Tue, 11 Aug 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
बाबैन। जानकारी देते इनलो हल्का प्रधान राजेंद्र कश्यप। स्वयं
विज्ञापन
बाबैन। आगामी 13 अगस्त को सायं 4 बजे लाडवा स्थित रामकुंडी में इनेलो कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। पार्टी हलका लाडवा के प्रधान राजेंद्र कश्यप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देना है। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को जननायक स्व. चौधरी देवी लाल के सम्मान दिवस के अवसर पर मेवात के नूंह में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें