फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला अस्पताल में आई एबीजी मशीन आईसीयू में इलाज में मिलेगी मदद

Wed, 17 Sep 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
401....धमनी रक्त गैस विश्लेषण मशीन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला नागरिक अस्पताल के आईसीयू वार्ड में मंगलवार को एबीजी यानी धमनी रक्त गैस विश्लेषण मशीन लगा दी गई। करीब पांच लाख रुपये की लागत से मशीन से आईसीयू में भर्ती मरीजों की सांस व खून संबंधी स्थिति का सटीक परीक्षण संभव होगा। बुधवार से मरीज से मरीजों का परीक्षण शुरू कर दिया जाएगा।
नागरिक अस्पताल में मरीजों के नमूने फिलहाल निजी प्रयोगशालाओं में भेजने पड़ते थे। रिपोर्ट आने में समय लगता था, जिससे इलाज में देरी होती थी। टेक्निकल ऑपरेटर गौरव ने बताया कि मशीन रक्त में ऑक्सीजन और कार्बन डाइ ऑक्साइड के स्तर के साथ रक्त के पीएच संतुलन को भी मापती है। नमूना नस से नहीं बल्कि धमनी से लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि यह जांच वेंटिलेटर सेटिंग, दवाइयों के समायोजन के लिए आवश्यक होती है। आईसीयू स्तर पर रोगी की जान बचाने के लिए यह जरूरी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें