फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सचिवालय पर आशा वर्कर्स का प्रदर्शन

Sun, 15 Dec 2013 12:15 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जिले की आशा वर्कर्स ने मासिक वेतन निर्धारित करने के लिए लघु सचिवालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 30 नवंबर को मुख्यमंत्री की ओर से यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से अव्यवहारिक व्यवहार करने का आरोप लगाया और इसकी निंदा की।
विज्ञापन


इस मौके पर आशा वर्कर्स यूनियन ने राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।  उधर, छात्र संगठन एसएफआई, डीवाईएफआई, सीटू, भवन निर्माण कामगार यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा, सर्वकर्मचारी संघ व कुरुक्षेत्र नॉन टीचिंग एसोसिएशन के सदस्यों ने भी आशा वर्कर्स यूनियन को समर्थन दिया है।

यूनियन की सदस्य रानी ने कहा कि जनता के चुने हुए मुख्यमंत्री द्वारा आशा वर्कर्स यूनियन प्रतिनिधिमंडल के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों के साथ गलत ढंग से बर्ताव करना अलोकतांत्रिक है।
विज्ञापन


रीना के मुताबिक उनके मौलिक अधिकाराें का हनन किया जा रहा है। जिसे जनता और जनवादी संगठन कतई बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति व राज्यपाल से मांग की कि मुख्यमंत्री के दुर्व्यवहार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसएफआई के राज्य अध्यक्ष शाहनवाज, डीवाईएफआई के सयोजक अमन, सीटू के जिला सचिव महावीर सिह दहिया, भवन निर्माण कामगार यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव प्रताप सिंह व सर्वकर्मचारी संघ के रोबिन रोहिला व संतकुमार, कुंटिया के अध्यक्ष मानसिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री यूनियन से सार्वजनिक तौर से माफी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें