फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डिस्कस थ्रो में आरती, निकिता और पायल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरवार को खेलकूद कमेटी की कंवीनर प्रो. शिवानी के नेतृत्व में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि कॉलेज प्राचार्य रजनी भल्ला के समक्ष मार्च पास्ट किया। इसके बाद सभी विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान डिस्कस थ्रो में आरती, निकिता और पायल ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रिंसिपल ने कहा कि खेल जहां एक और हमें अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सतपाल गिरोत्रा ने अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों के दम पर आज भारत का नाम विश्व में बहुत सम्मान प्राप्त कर चुका है। डॉ. निर्मल सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। 100 मीटर दौड़ की हीट करवाई गई जिनका फाइनल मुकाबला मुख्य अतिथि के समक्ष करवाया गया। थ्री लेग रेस में शिवानी-करुणा, अंजलि-ज्योति, ज्योति विर्क-चेष्ठा और डिस्कस थ्रो में आरती, निकिता, पायल और जेवलिन थ्रो में निकिता, शिवानी, भावना और लांग जम्प में ज्योति विर्क, अंजलि, आंचल और लेमन रेस में शिवानी, मीनाक्षी देवी, आरती और 100 मीटर रेस में हर्षदीप, मौसम, पूजा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रो. राजेश कुमार, आशू, नताशा, यश पाल, सुमन, पंकज कुमार, आरती, राज कुमार, राज कुमारी, नंदिनी, निर्मल सिंह, विनीता शर्मा, रवि बरवाल, रजत और योगिता ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका अदा की। महिला स्टाफ दौड़ में नेहा, दीक्षा और शिवानी तथा पुरूष स्टाफ दौड़ में डॉ. यशपाल, अरविंद और गौरव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. कश्मीर सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें