फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: आप का कार्यकर्ता सम्मेलन; राज्यसभा सांसद बोले- SYL सिर्फ चुनावी मुद्दा, कांग्रेस-भाजपा पर साधा निशाना

Mon, 16 Oct 2023 08:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

संदीप पाठक ने कहा कि कांग्रेस के पास न विजन है न मुद्दा है, सिर्फ सीएम बनने की बात करते हैं। वहीं उन्होंने एसवाईएल को सिर्फ चुनावी मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र, हरियाणा और पंजाब में थी, तब समाधान नहीं निकला। 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कांग्रेस के पास विजन नहीं है, कोई मुद्दा नहीं है वो सिर्फ सीएम बनने और डिप्टी सीएम बनाने की बात कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चार डिप्टी सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि हुड्डा को गलतफहमी है कि जाट भी उन्हें वोट देंगे। सिर्फ वो जाति की राजनीति कर रहे हैं। बाकी जातियों को आकर्षित करने के लिए उन्होंने ये बयान दिया है। हरियाणा में 35 से ज्यादा समाज हैं तो क्या 35 डिप्टी सीएम बनाएंगे?

विज्ञापन

 
वे सोमवार को करनाल पहुंचे थे। जहां डॉ. मंगलसेन सभागार में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें पार्टी के राज्यसभा सांसद के अलावा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, अनुराग ढांडा, अशोक तंवर समेत कई नेता शामिल हुए। सम्मेलन में राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जोश भरा। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
 
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एसवाईएल का मुद्दा सिर्फ चुनावों के समय में ही लेकर आया जाता है, आगे पीछे ये मुद्दा नहीं होता। हर राज्य को उसके हक का पानी मिलना चाहिए। केंद्र, हरियाणा और पंजाब में जब भाजपा की सरकार थी, तब इस मामले का समाधान नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार में भी ऐसा ही हुआ। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को हल निकालना चाहिए और जिस प्रदेश के पानी का जितना हक है उन्हें मिलना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा इंडिया
इंडिया गठबंधन के सवाल पर संदीप पाठक ने कहा कि हमारा मकसद भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। इसलिए हम जनता के लिए मिलकर लोकसभा के चुनावों में आए हैं। बात ये है कि किसानों की फसल समय पर खरीदी नहीं जा रही, समय पर नुकसान का मुआवजा नहीं मिलता है। वहीं पंजाब में खरीद भी समय पर हो रही है और नुकसान का मुआवजा भी मिल रहा है। पंजाब में किसानों द्वारा पंजाब मे पराली जलाने के मुद्दे पर कहा कि मुद्दा बड़ा है पर इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें