फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 से चलेगी आम्रपाली एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 26 जुलाई से अमृतसर-कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस 05733/34 ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेन कटिहार से अमृतसर के लिए चलेगी। अमृतसर से कटिहार के लिए 29 जुलाई को इसका संचालन शुरू होगा। करनाल स्टेशन पर इस गाड़ी का अप व डाउन में ठहराव होगा। अमर उजाला ने यात्रियों की इस मांग को प्रमुखता से उठाया और सिलसिलेवार समाचार प्रकाशित किए थे।
विज्ञापन

आम्रपाली एक्सप्रेस की उपलब्धता होने पर यात्रियों में खुशी है। ट्रेन में आरक्षण की स्थिति यह है कि अक्तूबर तक की बुकिंग हो चुकी है। उससे पहले इस ट्रेन के लिए कोई सीट उपलब्ध नहीं है। डाउन में करनाल स्टेशन पर यह ट्रेन दिन में 2:30 बजे रुकेगी। अप साइड में करनाल स्टेशन पर सुबह 5:21 बजे ठहराव होगा।
सूर्य मंदिर छठ पर्व सेवा समिति मंडल के प्रधान सुरेश कुमार यादव ने कहा कि करनाल से बिहार के लिए कोई ट्रेन नहीं थी। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला को मांग पत्र दिया था। यह करनाल क्षेत्र के करीब डेढ़ लाख यात्रियों की मांग है। एक गाड़ी की उपलब्धता के लिए वे केंद्र व राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। गरीब रथ व हमसफर गाड़ियों के ठहराव तथा शहीद एक्सप्रेस का संचालन करनाल-दिल्ली मार्ग से करने की भी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम्रपाली एक्सप्रेस में अक्तूबर तक आरक्षण की बुकिंग हो चुकी है। यह गाड़ी करनाल से होकर जाएगी। - सतपाल सिंह, रेलवे आरक्षण केंद्र प्रभारी, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें