माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। तरावड़ी थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर-एक निवासी अजय ने बताया कि 16 अप्रैल को वह अपने दोस्त गौरव के साथ मोटरसाइकिल पर सौकड़ा से तरावड़ी लौट रहा था। इसी दौरान दयालपुरा के पास 8-9 युवक मोटरसाइकिलों पर आए और उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। सभी युवक डंडे और लोहे की रॉड से लैस थे।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और सिर व गर्दन पर गंभीर चोटें पहुंचाई। गौरव किसी तरह जान बचाकर खेतों की ओर भाग गया जबकि अजय को बुरी तरह पीटा गया। उसे मरा समझकर भाग गए। बाद में गौरव ने अजय को अस्पताल पहुंचाया। तरावड़ी अस्पताल से उसे करनाल सिविल अस्पताल और फिर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर अजय को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया।
अजय ने बताया कि जांच के दौरान गुरबाज सिंह, उसका बेटा अरमान और शुभम को पहचान लिया गया है। यही हमलावरों में शामिल थे। हमले के पीछे जसपाल उर्फ लाडी के साथ हुए झगड़े की रंजिश को कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।